इंडियन बैंक को सहयोगी की तलाश
कंपनी के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक टी. एम. भसीन ने पत्रकारों से कहा, "हम अपने वाणिज्यिक बैंकिंग और म्यूच्युअल फंड कारोबार में सहयोगी ढूंढने के लिए घरेलू और विदेशी दोनों तरह की कंपनियों से बात कर रहे हैं। सितंबर तक हम म्यूच्युअल फंड कारोबार के लिए संयुक्त उपक्रम स्थापित करने का समझौता कर लेंगे।"
इस संबंध में बातचीत में शामिल कंपनियों के बारे में बताने से उन्होंने इंकार किया। मर्चेट बैंकिंग कारोबार में तीखी प्रतिस्पर्धा के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "सरकार की विनिवेश योजनाओं के चलते इस क्षेत्र मे हम काफी संभावनाएं देख रहे हैं।"
आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में बैंक के पोर्टफोलियो के बारे में उन्होंने कहा, "हमने इस क्षेत्र में 14,000 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान किए हैं। सड़क, ऊर्जा और दूरसंचार क्षेत्र के लिए हमने सबसे ज्यादा ऋण दिए हैं।"
बैंक ने हालांकि 3 जी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को ऋण उपलब्ध नहीं कराया है, इस संबंध में भसीन ने कहा "इन कंपनियों ने केवल लाइसेंस लिया है, उन्होंने हमें अपनी किसी कारोबारी योजना से अवगत नहीं कराया है। हम केवल संपत्ति और राजस्व के आधार पर ऋण देते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications