बीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस्तीफा दिया
लंदन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी)के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी हेवर्ड ने इस्तीफा दे दिया है।
बीबीसी के मुताबिक हेवर्ड ने अपना इस्तीफा रविवार को सौंपा और यह 24 घंटों में प्रभावी हो जाएगा। मेक्सिको की खाड़ी में बीपी के तेल कुएं से अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े तेल रिसाव के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications