अध्यापक की पिटाई से छात्र पहुंचा अस्पताल
घटना जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर प्राथमिक विद्यालय की है, जहां शनिवार को अध्यापक सुल्तान अहमद ने शोर मचाने के कारण कक्षा एक के छात्र साहिल (6) को डंडों से इतना पीटा कि वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
बिलारी थाना प्रभारी आर. के. दुबे ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि छात्र के परिजनों की शिकायत पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल अध्यापक फरार हैं उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में उसके घरवालों से पूछताछ की गई है।
दुबे ने कहा कि छात्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसके कंधे की हड्डी टूट गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications