कश्मीर में गिलानी और अन्य की रिहाई होगी?
जम्मू, 25 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार घाटी में शांति कायम के लिए कट्टर अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी सहित कई अन्य की हिरासत और गिरफ्तारी की समीक्षा कर रही है।
सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीसीए) के तहत 40 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इस कानून के तहत सरकार को बिना मुकदमा चलाए लोगों को एक वर्ष तक जेल में बंद रखने का अधिकार है।
पिछले दो महीने के दौरान घाटी में हुए भारी प्रदर्शनों से फैली अशांति के दौरान जून से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्य धारा के राजनीतिक दलों के भारी दबाव के कारण लोगों की गिरफ्तारी की समीक्षा की जा रही है। इन पार्टियों का मानना है कि इनकी रिहाई से घाटी में शांति वापस लौटाने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications