अमित शाह कानून से बंधे हुए हैं : भाजपा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोहराबुद्दीन शेख कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में शाह को आरोपी बनाया है।
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "उन्हें आरोप पत्र की प्रति प्राप्त नहीं हुई लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया।"
उन्होंने कहा कि गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री शाह ने कानून का पालन किया है।
जावड़ेकर ने कहा, "नियमों के मुताबिक किसी व्यक्ति को सम्मन मिलता है तो उसे अपने बदले वकील को भेजने का अधिकार है..उन्होंने कानून का पालन किया है।"
जावड़ेकर ने यह भी कहा कि अहमदाबाद में शाह के संवाददाता सम्मेलन में आने के पीछे कोई नाटक नहीं था। संवाददाता सम्मेलन में शाह ने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप 'मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित हैं।'
जावड़ेकर ने एक बार फिर कांग्रेस पर विरोधियों के खिलाफ सीबीआई के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications