दुकानदार की चाकू घोंपकर हत्या
पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने वीडियो गेम की दुकान चलाने वाले गोलू के पहाड़गंज स्थित घर में घुस कर उस पर हमला कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमलावरों ने गोलू को बचाने आ रहे परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया। गोलू को काफी चोटें आई थीं और अस्पताल ले जाने बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"
गोलू के परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह गोलू का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था और उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications