हत्या के आरोपी जवानों को पुलिस को नहीं सौंपेगी सेना
सेना का कहना है कि वह अप्रैल में माचिल गांव में हुई तीन हत्याओं के मामले में आरोपी सैनिकों के खिलाफ आंतरिक जांच कर रही है।
पुलिस ने कर्नल डी. के. पठानिया और चार अन्य सैनिकों पर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। उन पर तीन लोगों की हत्या और फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया गया है।
सेना के सूत्रों ने कहा, "पांच लोगों के खिलाफ आंतरिक जांच की जा रही है। जब तक उन पर आरोप साबित नहीं हो जाते तब तक उन्हें पुलिस को नहीं सौंपा जाएगा।"
सूत्रों ने कहा, "सेना आंतरिक जांच कर रही है, जब तक परिणाम प्राप्त नहीं होते तब तक इन्हें पुलिस को सौंपने का सवाल नहीं उठता।"
रियाज अहमद, मोहम्मद सफी और शहजाद अहमद को कथित मुठभेड़ में मार दिया गया था, उन्हें घुसपैठिया बताया गया था।
राज्य पुलिस की जांच में पाया गया कि ये तीनों लोग यहीं के एक गांव के निवासी थे और वे पाकिस्तान नहीं गए थे।
इन लोगों ने 27 अप्रैल को नौकरी की तलाश में घर छोड़ा था और 30 अप्रैल को इनकी मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications