आपात स्थिति में उतरा वायु सेना का हेलीकॉप्टर
चण्डीगढ़ से 280 किलोमीटर दूर स्थित फतेहाबाद जिले के पुलिस प्रमुख जे. एस. लांबा ने आईएएनएस से कहा, "वायु सेना के सिरसा से उड़ान भरने वाले इस हेलीकॉप्टर को उत्तर प्रदेश के हिंडन में उतरना था। लेकिन इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा है।"
लांबा ने कहा, "हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर के उतरने के समय आसपास के लोग डर गए थे लेकिन वायु सेना के अधिकारियों ने तुरंत वहां पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।"
वायु सेना के अधिकारी इंजन में खराबी का कारण जानने के लिए जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications