शादी रद्द करने पर महिला का गला रेता
लंदन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। स्काटलैंड की एक महिला द्वारा अपनी शादी रद्द करने का फैसला करने के कुछ घंटों के बाद ही उस पर हमला कर गला रेत दिया गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे महिला के मंगेतर का हाथ या नहीं।
पुलिस के मुताबिक एक पड़ोसी ने बताया कि लीजा व्हाइटी शुक्रवार को स्टीवन मैक्की से शादी करने वाली थी। वह मैक्की के साथ ही उसके घर में रहती थी, लेकिन पिछले सप्ताह आपसी विवाद के बाद वह घर छोड़कर चली गई थी। बाद में हालांकि लीजा लौट आई लेकिन दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई जिसके बाद शादी टूट गई।
पुलिस ने बताया कि स्काटलैंड के स्टिरलिंगशायर में लीजा के घर में उस पर शनिवार सुबह हमला किया गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर किन्तु स्थिर बनी हुई है।
इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन यह स्पष्ट नहंी हो पाया है कि हमला उसी ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications