भाजपा पदाधिकारी के बेटे की हत्या, आरोपी फरार
पुलिस अधीक्षक दिलीप आर्य ने रविवार को आईएएनएस से बताया कि भाजपा पदाधिकारी मालती असाटी के बेटे सौरभ का कुछ लोगों से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी के चलते शनिवार रात में सौरभ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
आर्य ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई जगह दबिश दी है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications