मिग दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 3 हुई

हादसे के समय एक व्यक्ति के विमान के पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई थी और 16 लोग घायल हो गए थे। घायलों में सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पूर्वी कमान मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि मिग के पायलट स्क्वोर्डन लीडर साकेत वर्मा बचने में कामयाब रहे।
विमान हाशीमारा एयरबेस से नियमित उड़ान पर था, जो पूर्वी वायु कमान मुख्यालय के अंतर्गत आता है। पायलट दुर्घटना स्थल से 10 किलोमीटर दूर साप्तिबारी उच्च विद्यालय के मैदान में उतरने में सफल रहा। उन्होंने साप्तिबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया था।
गौरतलब है कि इस वर्ष अब तक मिग श्रेणी के चार विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications