अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा शुरू
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं की योजना प्रतिदिन 20 किलोमीटर चलकर नौ अगस्त को बेल्लारी पहुंचने और ब्रिटिश शासन के खिलाफ 'भारत छोड़ो' आंदोलन की बरसी पर रैली आयोजित करने की है।
बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में पदयात्रा शुरू करने के लिए आयोजित समारोह में उपस्थित ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता यू.आर.अनंतमूर्ति सहित अनेक लेखकों और स्वतंत्रता सेनानियों ने पदयात्रा को समर्थन दिया है।
फ्रीडम पार्क पहले शहर की केंद्रीय जेल थी जहां आपातकाल के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित बड़े नेताओं को रखा गया था।
कांग्रेस की पदयात्रा के प्रभाव को कम करने के लिए भाजपा ने दो अगस्त को दावणगेर में, पांच अगस्त को गुलबर्गा में, 12 अगस्त को मैसूर में और 20 अगस्त को बेल्लारी में रैलियां आयोजित करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications