कृत्रिम कार्निया बनाने में जुटे हैं चीनी वैज्ञानिक
वैज्ञानिकों की इस कोशिश के बाद इन लोगों को रोशनी मिलने की उम्मीद जगी है। कार्निया आंख की सुरक्षा करती है और रोशनी उत्पन्न करने में मुख्य भूमिका निभाती है।
चीन के ओसिन विश्वविद्यालय (ओयूसी) में 'मरीन लाइफ साइंस कॉलेज' के उप प्रमुख फान टिनजुंग ने कहा कि वैज्ञानिकों के एक दल को उम्मीद है कि वे कार्निया का निर्माण कर सकेंगे और तीन से पांच वर्षो तक इसका परीक्षण करेंगे।
फान ने बताया कि कृत्रिम कार्निया की अनुमानित कीमत 1,475 से 2,950 डॉलर के बीच होगी। यह उन लोगों को मुहैया कराई जाएगी, जो कार्निया दान में मिलने की प्रतिक्षा कर रहे हैं।।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फान ने कहा कि टीम को हाल ही में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। टीशू इंजीनियरिंग तकनीक का प्रयोग कर इंडोथेलियम की तरह ही कोशिका का निर्माण किया है जो कार्निया की भीतरी परत को साफ रखने में सहायक होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications