रूसी महिला जासूस पर बने खिलौनों की धूम
समाचार पत्र 'न्यूयार्क डेली न्यूज' के मुताबिक इस गुड़िया का निर्माण करने वाली कंपनी-हीरोबिल्डर्स डॉट कॉम ने चैपमैन जैसी सूरत वाली दो प्रकार की गुड़िया तैयार की है। इनकी कीमत 29.95 डॉलर रखी गई है।
मास्को की निवासी चैपमैन को न्यूयार्क में जासूसी गिरोह का भंडाभोड़ होने के बाद हाल ही में स्वदेश भेजा गया है।
चैपमैन के पूर्व पति द्वारा उसकी निर्वस्त्र तस्वीर इंटरनेट पर जारी किए जाने के बाद उसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। उसकी गुड़िया की मांग बढ़ती जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications