सलेम को रायगढ़ जेल भेजा गया (लीड-1)
सलेम की वकील सबा कुरैशी ने बताया, "यह फैसला प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर द्वारा जेल में सलेम पर हमला किए जाने के बाद किया गया। उसकी सुरक्षा खतरे में थी इसलिए यह फैसला किया गया। उसे शनिवार देर रात तालोजा जेल भेज दिया गया।"
राज्य के गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा में सेंध या प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों के बीच झड़पे रोकने के लिए 43 वर्षीय सलेम को दूसरी जेल भेजा गया ।
सलेम पर आर्थर रोड जेल में शनिवार सुबह नाश्ते के समय दाऊद इब्राहिम गिरोह के सदस्य मोहम्मद दोसा द्वारा कथित तौर पर नुकीले चम्मच से हमला किया गया। सलेम को चेहरे और गर्दन पर चोटे आई हैं।
दोसा के खिलाफ एन.एम. जोशी मार्ग थाने पर मामला दर्ज किया गया।
सलेम पर वर्ष 1993 के मुंबई बम विस्फोटों में हाथ होने का आरोप है। इसके अलावा वह संगीतकार गुलशन कुमार की 1997 में हुई हत्या के मामले में भी नामजद आरोपी है।
सलेम को नवंबर 2005 में उसकी महिला मित्र एवं बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी के साथ भारत प्रत्यर्पित किया गया था। तत्कालीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने भरोसा दिलाया था कि उन्हें मृत्युदंड नहीं जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications