यात्रियों से भरी बस चेनाब में गिरी, 25 मरे

बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। कुछ लोग बस की छत पर भी बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि किश्तवार में फागु के पास बस का संतुलन अचानक से बिगड़ गया और बस पहाड़ी से फिसल कर चेनाब नदी में जा गिरी।
पढ़ें एक खूबसूरत जेल है कश्मीर
जैसे ही बस नदी में गिरी उसमें सवार दो यात्री कूद गए और उन्होंने तैर कर अपनी जान बचाई। इन दो यात्रियों ने बताया कि बस 30 से 35 यात्री सवार थे। इन दिनों चेनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अभी बचाव कार्य जारी है।












Click it and Unblock the Notifications