ब्रिटिश प्रधानमंत्री से 'कोहिनूर' भारत को लौटाने का आग्रह

लंदन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज चाहते हैं कि कोहिनूर हीरे को भारत को लौटा दिया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से आग्रह किया है कि वह अगले सप्ताह अपनी भारत यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करें।

वाज ने कहा, "मेरा मानना है कि कोहिनूर मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री के पास यह सही मौका है। जिस देश से 161 साल पहले यह कोहिनूर यहां आया था, उसे यह लौटा देना उपयुक्त होगा।"

उन्होंने कहा कि इस बहुमूल्य रत्न को भारत को लौटाने से यह संदेश जाएगा कि नई गठबंधन सरकार भारत के साथ सहयोग के नए युग में प्रवेश करने की इच्छुक है।

वाज ने कहा, "यह कदम भारत-ब्रिटेन संबंधों को निश्चित रूप से एक नए युग में पहुंचा देगा। कोहिनूर को भारत में प्रदर्शित करने या हमेशा के लिए लौटा देने पर यदि प्रधानमंत्री चर्चा के लिए तैयार हैं तो वह निश्चित रूप से सभी भारतीयों का दिल जीत लेंगे।"

वर्ष 1849 में पंजाब क्षेत्र के शासक दलीप सिह की हार के बाद कोहिनूर को इंग्लैण्ड ले जाया गया था। लाहौर समझौता संधि के रूप में इस रत्न को महारानी विक्टोरिया को समर्पित कर दिया गया था।

आजादी के बाद इसे भारत लौटाने के लिए कई बार आग्रह किया गया। सबसे हालिया आग्रह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पिछले महीने किया। इसके लिए यूनेस्को और इस क्षेत्र के अन्य देशों के समर्थन से एक संयुक्त अभियान चलाने की भी योजना है।

ब्रिटिश सरकार ने हालांकि इस मांग को खारिज करते हुए तर्क दिया है कि इस हीरे को 'वैध तरीके से अधिग्रहित' किया गया था। इसके पक्ष में ब्रिटिश संग्रहालय अधिनियम 1963 का उल्लेख किया जाता है, जो सरकार को इसे वापस करने से रोकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+