विस्फोट में घायल मंत्री नंदी के स्वास्थ्य में सुधार
नंदी का यहां 'संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज' (एसजीपीजीआईएमएस) में इलाज चल रहा है। वह 12 जुलाई से जीवन रक्षक उपकरणों पर थे।
एसजीपीजीआईएमएस के निदेशक आर.के. शर्मा ने यहां शनिवार पत्रकारों को बताया, "मंत्री की हालत में सुधार है। डॉक्टरों ने शुक्रवार रात उनकी जांच करने के बाद उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों से हटा लिया है।"
इस बीच, नंदी द्वारा खराब स्वास्थ्य के चलते अपने इस्तीफे की पेशकश किए जाने के बाद मुख्यमंत्री मायावती ने खान एवं सहकारिता मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को नंदी के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
इलाहबाद के मुट्ठीगंज इलाके में गुप्ता के घर के नजदीक 12 जुलाई को बम विस्फोट हुआ था। 45 वर्षीय राकेश मालवीय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि नंदी और एक पत्रकार सहित पांच लोग घायल हो गए थे। घायल पत्रकार विजय प्रताप सिंह का मंगलवार को निधन हो गया था। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications