आईएसआई के एजेंट का मददगार गिरफ्तार
पुलिस को गिरफ्तार किए गए नफीस अहमद की आठ महीने से तलाश थी। उस पर 25,000 रुपये का इनाम रखा गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अहमद ने जासूस अब्दुल जब्बार को आश्रय दिया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसे भारतीय पासपोर्ट दिलाया।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक जब्बार ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सैयद अमीर अली के नाम से भारतीय पासपोर्ट हासिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications