प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का शुभारंभ
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक ने राज्य सरकार और पंचायती राज संस्थाओं के कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने को कहा, ताकि राज्य के सभी चुनिदा गांवों में आदर्श ग्राम के स्वप्न को साकार किया जा सके।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समारोह की अध्यक्षता की। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री डॉ़ सी. पी. जोशी ने भी समारोह में उपस्थित थे।
वासनिक ने राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में पीएमएजीवाई की सफलता के लिए किए गए प्रारंभिक कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में योजना के प्रथम चरण के सफल कार्यान्वयन से देश के अनुसूचित जाति बहुल 44,000 गांवों में योजना की सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा।
राजस्थान के दो जिलों, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के 225-225 गांवों को पीएमएजीवाई के कार्यान्वयन के लिए चुना गया है। इसके अलावा अन्य चार राज्यों में से तीन में भी 225-225 गांवों को चुना गया है जबकि चौथे राज्य असम में 100 गांवों को चुना गया है।
बिहार में प्रायोगिक चरण के लिए चुने गए 225 गांव गया जिले में हैं, जबकि तमिलनाडु में कुड्डालोर और तिरूवरूर जिलों में चुने हुए गांवों की संख्या समान है। असम में प्रायोगिक चरण के लिए चुने गए अनुसूचित जाति बहुल 100 गांव, नौगांव और मोरीगांव जिलों के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications