ग्रीनपीस की संस्थापक डोरोथी स्टोव का निधन

डोरोथी और उनके पति ने वर्ष 1971 में जिम बोहलेन के साथ मिलकर यहां पर्यावरण से संबंधित आंदोलन की शुरुआत की थी। तीन सप्ताह पहले ही जिम का भी निधन हो गया था।

डोरोथी किडनी, ल्यूकेमिया, मधुमेह जैसी बीमारियों से जूझ रही थीं। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के अस्पताल में उनका निधन हुआ। डोरोथी और उनके पति इरविंग स्टोव, जिनकी मौत वर्ष 1974 में कैंसर की वजह से हो गई थी, दोनों वर्ष 1966 में ही वैंकूवर आकर बस गए थे।

वैंकूवर आकर स्टोव दंपत्ति ने जिम बोहलेन और उनकी पत्नी मैरी बोहलेन के साथ मिलकर अमेरिका के उस निर्णय का विरोध करने का फैसला किया, जिसके तहत उसने वर्ष 1970 में परमाणु बम का परीक्षण किया था।

विरोध स्वरूप उन्होंने 'डोंट मेक ए वेभ कमेटि' के नाम से एक संगठन बनाया जो बाद में चलकर विश्व स्तर पर ग्रीनपीस के नाम से विख्यात हुआ।

तीन सप्ताह पहले ही इसके सह-संस्थापक जिम का निधन होने के बाद डोरोथी ने कहा था, "यह कौन जानता था कि किचन की टेबल पर बैठकर चार लोग एक आंदोलन की शुरुआत कर सकते हैं जिसकी बाद में 40 देशों में शाखाएं खुलीं। आप इस तरह की संभावना व्यक्त नहीं कर सकते।"

युद्ध के खिलाफ इकलौता आंदोलन चालने वालों ने अपना संदेश बड़ी बहादुरी और स्पष्टता के साथ दिया और उन्होंने प्रदर्शन के तौर पर वर्ष 1971 में परमाणु बम के परीक्षण स्थल की ओर एक जहाज रवाना किया था। इस जहाज को हालांकि परीक्षण स्थल पर जाने से रोक दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+