संसद के मानसून सत्र में 36 विधेयक पेश होने के आसार
सत्र के दौरान आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के अलावा वर्ष 2010-11 के लिए रेलवे और आम बजट की पूरक और अनुदान मांगें भी पारित की जाएंगी। इसके साथ ही झारखण्ड के लिए वर्ष 2010-11 की अनुपूरक मांगें पारित की जाएंगी।
सत्र के दौरान होने वाले कामकाज को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल की अध्यक्षता में 20 जुलाई को हुई थी। बंसल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि सत्र के दौरान नौ विधेयक पारित होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य 24 विधेयकों को विचार के लिए पेश किया जाएगा। साथ ही 26 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। इन सबके अलावा विभागीय कामकाज के तहत आम बजट और रेल बजट की पूरक और अनुदान मांगों पर विचार होगा।
उल्लेखनीय है कि इसी सत्र में झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन के अध्यादेश पर संसद की स्वीकृति ली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications