कैबिनेट समिति ने कश्मीर के हालात की समीक्षा की
आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की। सिंह ने घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों की रिपोर्टो को सुना।
केंद्र सरकार कश्मीर के हालात के बारे में राज्य प्रशासन से बराबर संपर्क में है।
बैठक में महसूस किया गया कि विरोध प्रदर्शनों पर लगाम लगाने और कानून का शासन सुनिश्चित कराने के लिए किए गए सख्त उपायों को चरणबद्ध तरीके से उठाया जाना चाहिए।
बैठक में सैद्धांतिक रूप से निर्णय लिया गया कि विभिन्न कश्मीरी गुटों के साथ बातचीत की जाए। इसमें राजनीतिक पार्टियां, सामुदायिक संगठन, गैर सरकारी संगठन और यहां तक कि अलगाववादी भी शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications