कोंकण क्षेत्र में बारिश, कई रेलगाड़ियां रद्द
अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से कोंकण क्षेत्र के अलावा रत्नागिरी जिले में भी रेल सेवाएं और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। मैंगलोर एक्सप्रेस सहित कई रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है। कोंकण रेलवे की ओर से आशंका जताई गई है कि क्षेत्र में रेल यातायात शनिवार के साथ रविवार को भी ठप्प रह सकता है।
उधर, भारी बारिश की वजह से मुंबई-गोवा राजमार्ग पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है। इस वजह से इस राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications