दिल्ली में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में शाम तक बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।"
पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है।
दिल्ली में आद्र्रता का स्तर 88 फीसदी है।
मंगलवार से राजधानी में 28.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस मौसम में अब तक यहां 223.1 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई जो औसत से 15 फीसदी ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications