50 प्रतिशत चीनी करते हैं ऑनलाइन खरीददारी
समाचार पत्र 'चायना डेली' के मुताबिक वर्ष 2009 में 'चायना लक्जरी फोरकास्ट' ने कहा था कि एक सर्वेक्षण में 78 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि वे अगले 12 महीने तक इस तरह खरीददारी करते रहेंगे।
सर्वेक्षण में 250,000 युआन (36,890 डॉलर) प्रतिवर्ष की औसत आय वाले 1,100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।
सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि शंघाई और तेजी से विकसित हो रहे अन्य शहरों के उपभोक्ता सुख-सुविधा का सामान खरीदने में सक्रिय रहते हैं। कम से कम 12 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वे विश्वस्तरीय ब्रांडेड कपड़ों पर और ज्यादा खर्च करेंगे।
ऑनलाइन खरीददारी बढ़ने का एक प्रमुख कारण यह है कि यहां बाजार में स्थापित स्टोर्स की अपेक्षा सही दाम में वस्तुएं मिल जाती हैं और किसी भी समय खरीददारी की जा सकती है। सर्वेक्षण में 70 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इंटरनेट ब्रांड्स को जानने का सबसे अच्छा माध्यम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications