भारत-पाकिस्तान को वार्ता के लिए प्रोत्साहित करेगा अमेरिका

वाशिंगटन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में सहयोग के लिए वह भारत और पाकिस्तान की वार्ता को प्रोत्साहन देना जारी रखेगा लेकिन वार्ता की गति को जारी रखना दोनों देशों पर निर्भर करेगा।

विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलीप जे.क्राउले ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "हम निश्चित तौर पर देखना चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे और अन्य देशों से क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें, जो हम सभी के लिए खतरा है।"

दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली के उपायों में अमेरिकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "लेकिन अंतत: इसे कैसे और किस गति से आगे बढ़ाना है, यह फैसला भारत और पाकिस्तान दोनों को लेना है।"

उन्होंने कहा, "दोनों देश अमेरिका के दोस्त और सहयोगी हैं। दोनों देशों के बीच नियमित तौर पर उच्च स्तरीय संवाद जारी रहने में हमारी रुचि है।"

क्राउले ने कहा कि दोनों देशों के बीच कठिन मुद्दें हैं लेकिन वार्ता जारी रह सकती है। तनाव पैदा करने वाले मुद्दों पर हम भारत को लगातार बैठकर बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं।

विदेश विभाग द्वारा पाकिस्तान के लिए यात्रा चेतावनी जारी करने के बारे में पूछे जाने पर क्राउले ने कहा कि वह किसी नए खतरे के बारे में नहीं जानते लेकिन निश्चय ही पाकिस्तान और उससे जुड़े इलाकों में खतरा है।

अगले वर्ष के अंत तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी के बारे में भारतीय विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा की टिप्पणी पर क्राउले ने कहा कि इस क्षेत्र की सुरक्षा की बारे में अमेरिकी प्रतिबद्धता सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के अंत तक हम अफगानिस्तान नहीं छोड़ रहे हैं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत से अमेरिका लंबे समय तक जुड़ा रहेगा क्योंकि यह हमारे हित में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+