नासा के कैमरे से तैयार हुआ मंगल का स्पष्ट मानचित्र
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शोधकर्ता और आम लोग कई वेबसाइटों के जरिए इसे देख सकते हैं और इस ग्रह के धरातल का पूरा सर्वेक्षण कर सकते हैं।
ओडिसी अंतरिक्ष यान में 'थर्मल एमीशन इमेजिंग सिस्टम' या 'थेमिस' नामक एक मल्टी-बैंड इंफ्रारेड कैमरा लगा हुआ था। इसकी मदद से तस्वीरें ली गईं। इस मानचित्र को तैयार करने में करीब 21,000 तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया।
टेंपे स्थित 'एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी' के मंगल अंतरिक्ष उड़ान सेवा के शोधकर्ताओं ने नासा के कैलिफोर्निया स्थित 'जेट प्रणोदन प्रयोगशाला' (जेपीएल) के साथ मिलकर इन तस्वीरों का संयोजन करके मानचित्र तैयार किया। थेमिस ने आठ साल पहले ही तस्वीरें लेनी शुरू कर दी थी।
मंगल अंतरिक्ष उड़ान सेवा के निदेशक और थेमिस के प्रमुख शोधकर्ता फिलिप क्रिस्टीसेन ने कहा, "हमने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा प्राप्त काटरेग्राफिक नियंत्रण ग्रिड से तस्वीरों को जोड़ा।"
ओडिसी परियोजना से जुड़े जेपीएल के वैज्ञानिक जेफरी प्लाउट ने कहा, "हमने एक बेहतरीन खोज की है जो मंगल ग्रह के शोधकर्ताओं के लिए आधार मानचित्र होगी।"
मंगल ओडिसी को अप्रैल 2001 में छोड़ा गया था और यह मंगल ग्रह पर अक्टूबर 2001 में पहुंचा। इसका वैज्ञानिक अभियान फरवरी 2002 में शुरू हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications