हक्कानी गुट के खिलाफ कार्रवाई करे पाक : अमेरिका

वाशिंगटन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी संगठन हक्कानी गुट के शीर्ष नेताओं की यात्रा, वित्तीय कोष और हथियारों की आपूर्ति पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए।

अमेरिका के वित्त विभाग ने नसीरुद्दीन हक्कानी और तालिबान के वित्तीय आयोग के प्रमुख आगा इसहाकजई पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनके अलावा तालीबानी नेता मुल्लाह बरादार के पूर्व कोषाध्यक्ष अमीर अब्दुल्लाह पर भी प्रतिबंध लगाया है।

पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र वजीरिस्तान में हक्कानी गुट का मुखिया नसीरुद्दीन हक्कानी का भाई है, जिस पर पिछले साल काबुल में किए गए कई बम हमलों में शामिल होने आरोप है।

वित्त विभाग का कहना है कि नसीरुद्दीन ने संयुक्त अरब अमीरात की कई बार यात्रा की और इस दौरान उसने तालिबान के लिए धन इकट्ठा किया।

अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि गुल आगा इसकाजी तालिबान के वित्तीय संगठन का प्रमुख है जो बलूचिस्तान के एक परिषद से संबंध रखता है। वह संगठन के लिए धन एकत्र करने का काम करता है। माना जा रहा है कि वह तालिबान के नेता मुल्लाह मोहम्मद उमर का करीबी सलाहकार है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता से यह पूछे जाने पर कि प्रतिबंध लगाए जाने के बाद क्या पाकिस्तान कोई विशेष कार्रवाई करेगा। इसके जवाब में फिलिप क्राउले ने कहा कि वित्त विभाग ने उनकी संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया है और किसी भी अमेरिकी नागरिक को उसके साथ वित्तीय लेन देन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

क्राउले ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य तालिबान के इन सदस्यों के खिलाफ यात्रा, संचित कोष और हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाएंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र का सदस्य होने के नाते पाकिस्तान को भी इस अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई का पालन करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+