राष्ट्रमंडल खेल : खन्ना ने अधिकारियों के साथ की तैयारी पर चर्चा
दिल्ली के उप राज्यपाल तेजेंद्र खन्ना की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा, यातायात नियंत्रण के अलावा स्वच्छा जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में मंत्रिमंडलीय सचिव के.एम. चंद्रशेखर, राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी एवं दिल्ली के मुख्य सचिव राकेश मेहता ने भाग लिया।
राजभवन के एक अधिकारी ने बताया, "खेलों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अंतर-विभागीय कई मुद्दों पर निर्णय लिए गए।"
उल्लेखनीय है कि 3 से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी पर चर्चा के लिए समिति की अगली बैठक 17 अगस्त को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications