आत्मसमर्पण करें अमित शाह : कांग्रेस
पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने शनिवार को समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' से बातचीत में कहा, "अमित शाह को कानून से बचने या छिपने के बजाय अदालत या सीबीआई के सामने आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। वह सार्वजनिक जीवन में हैं। ऐसे में उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।"
सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपों से घिरने के बाद से शाह सार्वजनिक नहीं हुए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सम्मन भेजे जाने के बावजूद शुक्रवार को वह सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह दिल्ली में शाह के इस्तीफा देने की जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "अमित शाह ने अपना इस्तीफा मेरे बंगले पर पहुंचा दिया है। मैं गुजरात लौटने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरा करूंगा और उनका इस्तीफा स्वीकार करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications