खुदरा बाजार में विदेशी साझेदारी पर बहस चाहती हैं दीक्षित
नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को देश के खुदरा व्यापार उद्योग में विदेशी निवेश के बारे में कोई निर्णय लेने से पहले सभी संबंधित घटकों के बीच एक व्यापक बहस आयोजित करनी चाहिए।
दीक्षित ने कहा, "अनौपचारिक क्षेत्र में हमारे पास लगभग 87 प्रतिशत श्रम शक्ति है। इसमें वे लोग भी शामिल हैं, जो देश भर में विभिन्न तरह की खुदरा गतिविधियों में लगे हुए हैं।"
दीक्षित ने राष्ट्रीय विकास परिषद की 55वीं बैठक में कहा, "इन नीति पर कोई निर्णय लेने से पहले इस पर बहस आयोजित किए जाने की जरूरत है।"
दीक्षित की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय देश के खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर एक चर्चा पत्र जारी कर रहा है।
सरकार ने फिलहाल सिंगल ब्रांड रिटेल व्यापार में 51 प्रतिशत विदेशी साझेदारी और कैश एंड कैरी या थोक व्यापार में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति देती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications