शहरीकरण पर समिति गठित करेंगे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय विकास परिषद की एक उपसमिति शहरीकरण के सभी पहलुओं का परीक्षण करेगी।
सिंह ने कहा, "मैं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, एस.जयपाल रेड्डी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विकास परिषद की एक उपसमिति गठित करने का प्रस्ताव करता हूं। यह समिति इन मुद्दों का गहराई से परीक्षण करेगी और 12 महीने के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।"
मनमोहन सिंह मौजूदा पंच वर्षीय योजना के मध्यावधि मूल्यांकन के लिए आयोजित परिषद की 55वीं बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "यह 12वीं पंचवर्षीय योजना में एक सामग्री के रूप में होगा।"
प्रधानमंत्री ने शहरीकरण के द्वारा खड़ी हुई चुनौतियों और मुद्दों पर टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications