जातीय विवाद में व्यक्ति को जिंदा जलाया
क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए वहां प्रांतीय सशस्त्र आरक्षी दल (पीएसी) को तैनात किया गया है।
मौत का शिकार हुए वीरेश के परिवार एवं दलित समुदाय के कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद वीरेश के अहाते में रोजाना पशुओं को जबरन घुसाए जाने को लेकर था।
शनिवार की सुबह जब वीरेश अपने कमरे में सो रहा था, कथित तौर पर उसी समय दलित समुदाय के लोगों ने उसके कमरे में किरासन तेल उड़ेल कर आग लगा दी और कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एम.एम. बेग के अनुसार वीरेश की पत्नी ने वारदात को अंजाम देकर चार लोगों- सुक्का, बॉबी, अशोक और संजय को भागते देखा।
महिला ने अपने बेटे वीरेंद्र को जानकारी दी। वह अपने पिता को तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान वीरेश की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications