लीलावती अस्पताल के संस्थापक का निधन
मेहता के परिवार में उनकी पत्नी सुशीला, बेटा निकेत वी. मेहता और कई नाती-नातिन हैं।
मेहता के बेटे और अस्पताल के प्रबंध न्यासी निकेत ने बताया, "मेरे पिता बहुत ही परिश्रमी प्रवृत्ति के थे। वह आत्म संयमी, परंपरा का पालन करने वाले थे। वे लोगों से विनम्र, बेहद आत्मीयता और दोस्त की तरह मिलते थे।"
गौरतलब है कि मेहता के हीरा व्यावसायी दूसरे बेटे 54 वर्षीय मितेन ने पिछले साल मुंबई में अपने अर्पाटमेंट के नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
मेहता ने बांद्रा में लीलावती अस्पताल एवं शोध केंद्र स्थापित कर एक मिसाल कायम की थी। उनका अंतिम संस्कार दक्षिण मुंबई स्थित एक शवदाह गृह में शनिवार दोपहर बाद किया गया।
इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications