स्विट्जरलैंड में रेल हादसा, एक मरा, 42 घायल
बर्लिन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड में शुक्रवार को एक रेलगाड़ी के पटरी से उतर जाने की वजह से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 42 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ग्लैसियर एक्सप्रेस वैलिस में दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस रेलगाड़ी के पिछले तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। घायलों में 12 की हालत गंभीर है। घायलों में दो जापानी पर्यटक भी हैं।
इस हादसे में मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। घायलों को हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications