संप्रग और मायावती सरकार के विरुद्ध रैलियां करेगी भाजपा
लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को घोषणा की कि वह 26 से नौ अगस्त तक समूचे उत्तर प्रदेश में केंद्र तथा प्रदेश सरकार के विरुद्ध रैलियां करेगी।
भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने यहां संवाददाताओंे को बताया, "हम पहले बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की जन-विरोधी नीतियों को निशाना बनाएंगे।"
उन्होंने बताया, "रैलियों में हम मायावती सरकार को बेनकाब करेंगे और लोगों को बताएंगे कि प्रदेश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं किया जा सका है। इसके बदले सरकार पार्क, स्मारक और प्रतिमाएं स्थापित करने की योजनाएं बनाने में व्यस्त है।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की नाकामियों के कारण बढ़ती महंगाई रैलियों के दौरान दूसरा बड़ा मुद्दा होगा।"
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार रैलियां प्रदेश के सभी 72 जिलों में होंगे। इसमें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में शामिल नेताओं के अलावा कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications