इंडियन ऑयल को 3,388 करोड़ रुपये का घाटा

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन को 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,388.39 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी को यह घाटा लागत से कम कीमत पर ईंधन बेचने के कारण हुआ है।

वर्ष 2009-10 की इसी तिमाही में कंपनी को 3,682.83 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के अनुरूप कीमतों का निर्धारण नहीं होने से कंपनी को पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और एलपीजी की बिक्री पर 7,342 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।"

तेल कंपनियों को होने वाले घाटे की भरपाई सरकार इन्हें सरकारी बांड जारी करके करती है।

इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 71,275 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की बिक्री 57,945.27 करोड़ रुपये रही थी।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 1.725 करोड़ टन पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 1.670 करोड़ टन उत्पादों की बिक्री की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+