आयकर विभाग ने 150वीं वर्षगांठ मनाई

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने शनिवार को अपनी 150वीं वर्षगांठ मनाई। ब्रिटिश शासन के समय शुरू हुआ यह विभाग वर्ष 1860-61 में अपने 1.33 करोड़ रुपये के कर संग्रह से बढ़कर अब 3,80,000 करोड़ रुपये का कर संग्रह करने वाला विभाग बन गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में आयकर विभाग के लिए नया चार्टर जारी करते हुए कहा विभाग देश के लोगों की सभी आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है।

उन्होंने 24 जुलाई 1860 में आयकर विभाग की शुरुआत के लिए पास किए गए विधेयक की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को भारतीय वित्त परिषद के प्रथम सदस्य जेम्स विल्सन ने प्रस्तावित किया उन्होंने ही द इकोनोमिस्ट पत्रिका की शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा, "यह विधेयक ही आगे चलकर आधुनिक आयकर कानूनों का आधार बना। इस विशेष दिन पर विभाग को इस बात पर गर्व करना चाहिए कि उसने कर नीतियों, बेहतर प्रशासन और सक्षम प्रबंधन के जरिए देश के विकास में अहम योगदान दिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+