इजरायली गोलीबारी की जांच करेगा विशेषज्ञों का दल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कार्ल हडसन-फिलिप्स, डेसमंड डीसिल्वा और मैरी शांथि डेरियाम इजरायल द्वारा की गई गोलीबारी की जांच करेंगे। विशेषज्ञों का यह दल सितम्बर तक अपनी जांच रिपोर्ट सौंप सकता है।
गौरतलब है कि इसी साल 31 मई को इजरायली नौसेना के जवानों ने गाजा के लिए सहायता समाग्री ले जा रहे जहाज पर गोलीबारी की थी। इसमें तुर्की के आठ नागरिकों सहित कुल नौ लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications