मारुति सुजुकी का मुनाफा 20 प्रतिशत घटा
कंपनी ने एक बयान में कहा, "मुनाफे में कमी कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि, रायल्टी बढ़ने और अन्य आय में कमी के चलते हुई है। इसके अलावा यूरोपीय अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते कंपनी का यूरोप को होने वाला निर्यात घटा है।"
इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री पिछले साल की इसी तिमाही के 6,340.2 करोड़ रुपये की तुलना में 27 प्रतिशत बढ़कर 8,050.7 करोड़ रुपये हो गई है।
इस तिमाही में कंपनी ने कुल 2,83,324 गाड़ियां बेची हैं पिछले साल के मुकाबले यह 25 प्रतिशत ज्यादा हैं। कंपनी ने 40,437 गाड़ियों का निर्यात किया है।
इस तिमाही में कंपनी ने 26 नए शोरूम खोले हैं। अब कंपनी के शोरूमों की संख्या 577 शहरों में 828 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications