रेलगाड़ी की चपेट में आई कार, 2 मरे
शिकागो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के इंडियाना में शिकागो जा रही रेलगाड़ी की चपेट में एक कार के आ जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह हादसा पश्चिमोत्तर इंडियाना में हुआ।
इस हादसे में कार के चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला और 18 माह की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications