एड्स के खिलाफ अधिक प्रयास का आह्वान
विएना, 24 जुलाई (आईएएनएस)। विएना में शुक्रवार को संपन्न हुए 18वें अंतर्राष्ट्रीय एड्स सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और दुनिया के अन्य नेताओं से आग्रह किया कि एचआईवी/एड्स से लड़ने के लिए अधिक प्रयास किया जाना चाहिए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक वीडियो संदेश में ओबामा ने उन समूहों पर अपना ध्यान केंद्रित किया, जो एचआईवी के उच्च खतरे से ग्रस्त हैं। इस बयान ने इस तरह के अगले सम्मेलन का आधार तैयार कर दिया, जो 2012 में वाशिंगटन में आयोजित होगा।
ओबामा ने अमेरिका की एचआईवी/एड्स नीति को दोहराया, जिसे इस महीने के प्रारंभ में जारी किया गया था। इस नीति का लक्ष्य नए मामलों की संख्या अगले पांच वर्षो में 25 प्रतिशत तक घटाने की है। इसके साथ ही इस नीति में समलैंगिकों, अफ्रीकी-अमेरिकियों और अन्य रोकथाम के उपायों पर ध्यान केंद्रित करने का लक्ष्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications