पश्चिम बंगाल में 4 नक्सली पुलिस हिरासत में भेजे गए
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि महतो की हत्या मामले में एक प्रमुख अभियुक्त राजेश मुंडा और तीन अन्य नक्सलियों को मिदनापुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
तीन अन्य अभियुक्तों की पहचान राजेश हंसदा, मंगोल सोरेन और गोपीनाथ मंदी के रूप में की गई है।
सालबोनी के रांझा वन क्षेत्र के नजदीक पित्रकुली इलाके से शुक्रवार तड़के संयुक्त बलों की गश्ती के दौरान चारों गिरफ्तार किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications