30,000 नए पुलिसकर्मी की भर्ती की जरूरत : उमर

उमर ने यहां राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में कहा कि बेरोजगारी राज्य में सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने बताया कि राज्य के जिला रोजगार केंद्रों में 5.9 लाख युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया हुआ है।

कश्मीर घाटी में हाल ही में हुईं हिंसक घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इससे बहुत अधिक दर्द और पीड़ा हुई है। उमर ने आगे कहा कि लेकिन इन घटनाओं को शांति विरोधी ताकतों ने बढ़ावा दिया था।

उन्होंने कहा, "हमें इन घटनाओं में अपने चहेतों की जान गंवा चुके परिवारों से सहानुभूति है लेकिन यह भी समझा जाना चाहिए कि निर्दोष लोगों को उकसाकर लगातार इस तरह का प्रदर्शन किया जाना शांति विरोधी है।"

उमर ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) में संशोधन किए जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को राज्य की बदली हुई स्थितियों में अलग तरह से काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि सैद्धांतिक राजनीति और अच्छे प्रशासन का लक्ष्य आसान नहीं है।

उमर ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अर्थशास्त्र नहीं राजनीति की समस्या है और केंद्र सरकार को राज्य की अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के साथ एक आंतरिक संवाद करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+