पाकिस्तान से 26/11 मामले में कार्रवाई की उम्मीद : चिदंबरम

मुंबई हमले के षड्यंत्रकारियों के संबंध में पाकिस्तान को सौंपे गए दस्तावेजों पर बात करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, "हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान कार्रवाई करेगा। हम उन्हें कुछ समय देंगे। अभी हमारे औपचारिक संबंध शुरू हुए एक महीना ही हुआ है।"

उन्होंने कहा, "मैं अभी सिर्फ चार हफ्ते पहले ही वहां गया था, हमें उम्मीद रखनी चाहिए।"

चिदंबरम के बयान से संकेत मिलता है कि 26/11 हमले के मामले में कोई वास्तविक कार्रवाई होने पर 15 जुलाई को भारत-पाक विदेश मंत्री वार्ता के बाद शुरू हुआ रूखापन समाप्त हो सकता है।

इस्लामाबाद में 25 जून को पाकिस्तानी गृहमंत्री रहमान मलिक से बातचीत के दौरान चिदंबरम ने उन्हें मुंबई हमले के संबंध में पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी डेविड कोलमेन हेडली से मिली जानकारियां उपलब्ध कराई थीं।

सूत्रों के मुताबिक हेडली ने लश्कर-ए-तैयबा के संचालकों और इससे जुड़े पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कुछ अधिकारियों के नाम उजागर किए थे।

गृह सचिव जी. के. पिल्लै ने 15 जुलाई की वार्ता से पहले मुंबई हमले में आईएसआई को शुरुआत से अंत तक शामिल बताया था। पाकिस्तान ने इस बयान को अन्य मुद्दों के बजाय बातचीत को आतंकवाद पर केंद्रित करने की कार्रवाई बताया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+