केरल के मुस्लिम संगठन दे रहे आतंकवाद को बढ़ावा : मंत्री
केरल पुलिस अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ मुस्लिम संगठन उन्माद फैलाने की चेष्टा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "उनमें से कुछ लोग प्रयोग कर देखने का प्रयास कर रहे हैं कि धर्म के नाम पर आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा सकता है या नहीं।"
बालाकृष्णन ने कहा, "मुवात्तुपुझा में इस महीने की शुरुआत में एक कालेज के प्राध्यापक की हथेली काटे जाने की घटना महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि स्पष्ट रूप से धर्म के नाम पर किया गया अपराध है।"
उल्लेखनीय है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले प्राध्यापक ने पैगम्बर मोहम्मद का अस्पष्ट संदर्भ दिया था, जिस वहज से उनकी हथेली काट ली गई। इस सिलसिले में पिछले दिनों पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार किए गए लोग प्रतिबंधित मुस्लिम संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications