बंगाल, बिहार में 60 करोड़ रुपये निवेश करेगी गोदरेज एग्रोवेट
कंपनी के कार्यकारी निदेशक बी. एस. यादव ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में कहा, "पश्चिम बंगाल और बिहार में हम 60 करोड़ रुपये की लागत से पशुआहार मिल लगाएंगे। यह मिलें एक साल में तैयार हो जाएंगी। इन्हें लगाने के लिए हमें पांच से छह एकड़ जमीन की जरूरत है।"
उन्होंने कहा कि कंपनी लखनऊ और बनारस में पशुआहार मिलें लगाने के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसके अलावा भुवनेश्वर में एक मिल का अधिग्रहण किया गया है।
जीएवीएल को उम्मीद है कि इस साल उसकी आय में 15 प्रतिशत और मुनाफे में 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी। पिछले साल कंपनी का कुल कारोबार 1,600 करोड़ रुपये रहा है।
पाम ऑयल व्यापार के बारे में बताते हुए यादव ने कहा कि कंपनी अगले पांच साल में अपनी आय तीन गुना करेगी।
उन्होंने कहा, "खाद्य तेल के क्षेत्र में देश में व्यापक संभावनाएं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications