असम में केएलओ के 4 विद्रोही गिरफ्तार
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शहर में एक किराये के कमरे में रह रहे केएलओ के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "केएलओ विद्रोही सदस्यों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। हमने घर पर छापा मारा और उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया।"
पुलिस ने बताया कि विद्रोही पिछले 45 दिनों से शहर में ठहरे हुए थे और गुवाहाटी में किसी हिंसा की योजना तैयार कर रहे थे।
अधिकारी ने बताया, "विद्रोही गुवाहाटी में हमला करने के लिए एक निश्चित मिशन पर थे। हम छानबीन कर रहे है कि वे अन्य किन आतंकवादी संगठनों से संपर्क में थे।"
उल्लेखनीय है कि केएलओ अलग कामतपुर राज्य की मांग कर रहा है और इसको लेकर संघर्ष कर रहा है। कामतपुर में छह जिले कूच बिहार, दार्जीलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तरी एवं दक्षिणी दिनाजपुर और पश्चिम बंगाल का मालदा जिला शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications