अफगानिस्तान में विस्फोट, 4 अमेरिकी सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने चार जवानों के मौत की पुष्टि की है। लेकिन उनकी राष्ट्रीयता और घटना स्थल के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए सैनिक अमेरिका के हैं।
इस साल अफगानिस्तान में 250 अमेरिकी सैनिकों सहित 400 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सेना के जवान मारे गए हैं। इनमें से इसी महीने 70 की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications